कोविड -19 से लड़ने के लिये सरकार हर संभव कार्य कर रही है :धन सिंह रावत

कोविड -19 से लड़ने के लिये सरकार हर संभव कार्य कर रही है :धन सिंह रावत
Spread the love

उत्तरकाशी।जिले के प्रभारी मंत्री  डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा  कि कोविड -19 से लड़ने के लिये सरकार हर संभव कार्य कर रही है। केंद्र की गाइड लाइन के तहत कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासी लोगों के साथ – साथ जन सामान्य को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाये जा रहे l उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वैश्विक महामारी कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये धनराशि की कोई  भी कमी नहीं  रखी गयी है। प्रभारी  मंत्री श्री रावत  कहा कि वे जिले के आराकोट से लेकर उत्तरकाशी तक व्यवस्था देख चुके हैं।  व्यवस्थाएं सही चल रही है। 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जो भी कमी है उसके लिये प्रशासन को एक हफ्ते में प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। श्री रावत ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने व व्यवस्थाओं  सुदृढ़ करने को लेकर सरकार  हर संभव प्रयास कर रही है । सरकार ने  डीएम को 8 करोड़ रुपये जारी किये है  जिस पर मंत्री जी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया । जिसमे 4 करोड़ एएसडीआरएफ,2 करोड़ मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व एक करोड़ एंटायर फण्ड से दिए गए हैं। 
उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक सेवाओं के लिये जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि ऑन लाइन राशन कार्ड में आ रही दिक़्कत को देखते हुए इस कार्य को ऑफ लाइन के जरिए कराये जाने पर विचार चल रहा है ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन मिलने में दिक़्कत न हो। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में मानव संसाधनों की कोई भी कमी ना रहे इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है ।

देवभूमि खबर

Related articles