नरेश बंसल ने की लैंसडाउन विधानसभा की वर्चुअल रैली का संबोधन
देहरादून।20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नरेश बंसल ने लैंसडाउन विधानसभा की वर्चुअल रैली का संबोधन किया । उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के वाली भारत सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक भारत ही ऐसा अकेला देश है जिसने इस महामारी को भी एक अवसर के रूप में देखा तथा आत्मनिर्भर बनने की सीख ली । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी।उन्होंने चीन से हो रहे सीमा विवाद पर हुई हिंसा में शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए विश्वास दिलाया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । बंसल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वंय रहे जाना ने सैनिकों की होसला अफजाई की तथा भारत ने बता दिया कि अपनी संप्रभुता पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे केंद्र सरकार इस लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा इस एक वर्ष मे बहुत से महत्वपूर्ण मसलों का समाधान हुआ जैसे राम मंदिर, अब शीघ्र ही मंदिर निर्माण होगा। धारा 370 व 35 ए ,तीन तलाक़, कोरोना मे 20लाख करोड़ का जनता को पैकेज।आजाद भारत में पहली बार मौका है जब भारत सरकार 80 करोड़ लोगो राशन मुफ्त दिया जा रहा है ताकि कोई भूखा न रहे। सबका बैंक अकाउंट, सबका बीमा,सब को मकान इन योजनाओं पर बहुत काम हुआ है ।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत हुनर है तथा युवाओं को अवसर दिए जाने की प्राथमिकता रखते हुए पीएमकेवीवाई के तहत 21543 युवाओं की ट्रेनिंग दी गई तथा 8290 युवाओं को रोजगार मिला है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने होमस्टे से ग्रामीण पर्यटन को मजबूती दिलाई है अब तक 2100 होमस्टे पंजीकृत हो चुके हैं तथा भविष्य में और अधिक पंजीकृत होंगे ।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का हब बनकर सबके सामने उभरा है पिछले 2 सालों में 220 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हुई है नेशनल फिल्म अवार्ड में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड भी मिल चुका है। इसी तरह महिला सशक्तिकरण के तहत 82062 महिलाओं का नंदा गैस परियोजना द्वारा लाभ पहुंचाया गया है तथा महिला समूह को ₹5लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। अपने संबोधन के अंत मे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वक्तव्य को दोहराया गया की “हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिए जागृत रहिए जागरूक रहिए”उन्होंनेकोरोना संकट काल मे राज्य वासियों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।
