इंदिरा कॉलोनी चुकखुवाला में हुए दर्दनाक घटना में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर उक्रांद मुखर,डीआईजी से की मुलाकात
देहरादून ।उक्रांद का प्रतिनिधिमंडल संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा उप महानिरीक्षक श्री अरुण मोहन जोशी से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा कॉलोनी चुकखुवाला देहरादून में हुए दर्दनाक घटना दोषियों को गिरफ्तार करने की शीघ्र कार्यवाही की मांग की। उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि 14 जुलाई की मध्य रात्रि में इंदिरा कॉलोनी चुकखुवाला देहरादून में हुए दर्दनाक घटना जिसमें बिल्डर पवन चौधरी की करतूतों के कारण प्रसूति महिला सहित 4 लोगो की मौत हो गयी। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर द्वारा बिल्डर, राजस्व विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सहित मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज शहर कोतवाली में दर्ज 16 जुलाई को कराया गया था। उन्होंने बताया कि आज दल के संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के नेतृत्व में श्री लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,सुनील ध्यानी, राजेश्वरी रावत देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा उप महानिरीक्षक श्री अरुण मोहन जोशी से भेंटकर दोषियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की मांग अभिलम्ब करने को कहा।
श्री अरुण मोहन जोशी ने पूर्ण आश्वासन देते हुई कहा कि दोषियों को हत्या का मुक़दमे के तहत सजा मिलेगी।

