कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौर में बदलते सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिदृश्य पर राष्ट्रीय वेबीनार
देहरादून। दून विश्वविद्यालय के प्रमुख शास्त्र विभाग द्वारा ‘कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौर में बदलते सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिदृश्य’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल 20 जुलाई से प्रारंभ होगी जिसमें विद्धवान विस्तार से विमर्श करेंगे दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए के कर्नाटक ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ माननीय राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य महोदया करेंगी इस संगोष्ठी में कई शिक्षाविद भाग लेंगे संगोष्ठी के आयोजन सचिव प्रोफेसर एच सी पुरोहित ने बताया कि इस संगोष्ठी में कुल 6 तकनीकी सत्र होंगे जिसमें कौशल विकास व उद्यमिता विकास का प्रथम सत्र होगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत गुप्ता करेंगे और प्रोफेसर राजेश झाम मुख्य वक्ता होगें द्वितीय सत्र बैंकिंग तथा नॉन बैंकिंग एवं माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन की लिक्विडिटी पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता मणिपुर विश्वविद्यालय के प्रोसेसर जी पी परशाई करेंगे और उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डी चंपा डी चेनपा होंगे तीसरा सत्र एम एस एम ई के विकास की संभावनाओं पर केंद्रित होगा जिसकी अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ए के तिवारी करेंगे तथा रोहिलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पी बी सिंह मुख्य वक्ता होंगे चतुर्थ सत्र प्रवासी मानव संसाधन के रोजगार सृजन पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता बीएचयू के प्रोफेसर अखिल मिश्रा करेंगे और लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉक्टर संगीता साहू मुख्य वक्ता होंगी पांचवां सत्र शिक्षा स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर पर केंद्रित है इस सत्र की अध्यक्षता पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के प्रोफेसर गुरु चरण सिंह करेंगे और डॉक्टर रीना सिंह मुख्य वक्ता होंगीे अंतिम सत्र इस वैश्विक महामारी के दौर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय की डॉक्टर संगीता पवार करेंगे कथा प्रोफ़ेसर हर्ष डोभाल मुख्य वक्ता होंगे तकनीकी सत्र के अतिरिक्त उद्घाटन सत्र एवं समापन सत्र में विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान आयोजित होंगे जिसमें भारतीय वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सिंह, एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर मानस पाडेय, सचिव प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार तथा निवर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर एच वेंकटेश्वरलू इत्यादि सम्मिलित हैं इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों के सम्मिलित होंगें


