दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री भी अब चारधाम के दर्शन कर सकेंगे
देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने तीर्थ यात्रियों को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी है। अब उत्तराखंड के अलावा दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री भी अब चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। अभी तक यह यात्रा सिर्फ उत्तराखंड के लोगों के लिए खुली थी।
देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन भी बनाई है। बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा। गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम देवस्थनम बोर्ड ने बाहरी राज्यों के तीर्थ यात्रियों के लिए भी चारधाम शुरू कर दी है। प्रदेश में प्रवेश करने से पहले सभी तीर्थ यात्रियों को 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने सिर्फ प्रदेशवासियों के लिए चारधाम करने की अनुमति दी थी। तीर्थ यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी करने के साथ ही सीमित संख्या में तीर्थ यात्रियों को चारधाम दर्शन की अनुमति दी गई थी।
