राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष अमीलाल ने ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मीटिंग की

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष अमीलाल ने ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मीटिंग की
Spread the love

ऋषिकेश।राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष ने ऋषिकेश नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ मीटिंग की । नगर निगम आयुक्त एसडीएम व अन्य सक्षम अधिकारियों के उपस्थिति न होने पर अध्यक्ष ने एस डीएम को निर्देशित किया कि अगली तारीख तय करे जिसमे समस्त विभागों के सक्षम अधिकारी उपस्थित रहे ।बैठक में 21 सितम्बर की तिथि तय की गई ।

इसके उपरांत अध्यक्ष अमीलाल ने मुनिकीरेती नगर पालिका में बैठक की ।जिसमें अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मचारियों की समस्या पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को अच्छी सुविधा दे रहा है। उन्होंने समस्त सफाई कर्मचारियों को बीमा ईसीएस सुविधा के लिए निर्देशित किया ।

बैठक में आयोग अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि,सदस्य विपिन चंचल ,साकेत वाल्मीकि जयपाल वाल्मीकि,पूनम वाल्मीकि व पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ,ईओ, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी अन्य सक्षम अधिकारी पालिका सफाई कर्मचारी व यूनियन अध्यक्ष मंत्री आदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles