HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ यात्रा में बिछुड़ी महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

केदारनाथ यात्रा में बिछुड़ी महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Spread the love

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा से लौटते समय परिजनों से बिछुड़ी महाराष्ट्र निवासी 60 वर्षीय महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। महिला के मिलने पर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाकर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी मंगला बाई पाटिल श्री केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय भैरव गदेरे के पास अपने परिजनों से बिछुड़ गई थीं। महिला के भैरव गदेरे के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर चौकी लिंचोली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने महिला से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद उनके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए कोतवाली सोनप्रयाग भेज दिया गया, जहां उनके परिजन उनके सकुशल पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने परिजनों के साथ रहें। यदि कोई श्रद्धालु बिछुड़ जाता है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या सहायता केंद्र से संपर्क करें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles