HTML tutorial
HTML tutorial

वरिष्ठ काँग्रेसी और संतो का शिष्टमंडल नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी से मिले

वरिष्ठ काँग्रेसी और संतो का शिष्टमंडल नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी से मिले
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड के शीर्ष नेताओं का और संतों का शिष्ट मंडल आज कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी से मिला और उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभार मिलने पर और उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी।

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव संगठन विजय सारस्वत उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा , धीरेन्द्र प्रताप , कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी , हरिद्वार के संत संजय महंत, युवक कांग्रेस उत्तराखंड के महासचिव श्री संदीप चमोली, समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की उनके दिल्ली निवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।। नवनियुक्त प्रभारी ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को बड़ी चुनौती बताया और कहा कि अनुशासन में रहकर उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को हर संभव जीत ला सकें। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही देहरादून आएंगे और उसके बाद राज्य का व्यापक दौरा करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles