HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने जयंती पर गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने जयंती पर गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी एवं सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा/प्रशासन, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निश्मन, श्री वी मुर्गेशन पुलिस महानिरीक्षक, पीएम, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles