डिम्पल के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी विकासनगर का बढ़ रहा है परिवार :रजिया

डिम्पल के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी विकासनगर का बढ़ रहा है परिवार :रजिया
Spread the love

विकासनगर। आम आदमी पार्टी विकासनगर के भीमावाला स्थित विधानसभा कार्यालय में आप नेत्री रजिया वेग (पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड बार एसोसिएशन) ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि डिम्पल के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी विकासनगर का बढ़ रहा है परिवार।

भीमावाला स्थित विधानसभा कार्यालय में रजिया बेग ने आकाश कुमार पूर्व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी एबीवीपी, 2018, कुलदीप कुमार, मुस्ताक, श्रीमती गीता सहित 35 युवाओ को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा जिस तरह से युवा आप के साथ जुड़ रहा है 2022 का चुनाव उत्तराखंड में नई क्रांति लेकर आएगा। ये चुनाव प्रदेश में नया इतिहास लिखेगा। प्रदेश में 2022 के चुनाव में उतरने के ऐलान ने दोनों दलों की नींद उड़ा दी है। दोनों दलों में हलचल पैदा हो गयी है। डिम्पल सिंह के नेतृत्व में विकासनगर में पार्टी बहुत अच्छा कार्य कर रही है, जिस तरह वो लोगो तक पहुँच रही है वो काबिले तारीफ है। 2014 में वनारस में मोदी जी ने कहा था उन्हें माँ गंगा ने बुलाया है आज उनके नियुक्त मुख्यमंत्री जी हर की पौड़ी क्षेत्र में बहने वाली माँ गंगा को नहर घोषित कर देते है और मोदी चुप है। जिस तरह अरविंद जी ने दिल्ली में बड़े बड़े बरगदों को उखाड़ फैका था वो ही हाल इधर की जनता इन दोनों दलों का करेगी। हमे अरविंद जी के विजन को घर घर तक पहुँचना है।

डिम्पल सिंह ने कहा, आप आदमी पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है, अरविंद जी आम लोगो के दर्द को समझते है इसलिए उनकी आम लोंगो से जुड़ी होती है। बीजेपी और कांग्रेस ने 20 वर्षो से प्रदेश को लूटने के अलावा कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि यदि दोनों दल कुछ करते तो युवा भाई बहनों को पलायन ना करना पड़ता।

इस दौरान प्रतीक सक्सेना, इंद्रेश कुमार, रामपाल, मंजू वर्धन, नितिन कुमार अर्चना पासवान, इशरार खान मनोज चौधरी, राहुल भट्ट, रोहित कश्यप मीनू पाल, सीमापाल, सोमवाला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles