उक्रांद महानगर अध्यक्ष ने विधानसभा वार बनाये प्रभारी

उक्रांद महानगर अध्यक्ष ने विधानसभा वार बनाये प्रभारी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर अध्यक्ष देहरादून सुनील ध्यानी ने नगर की आवश्यक बैठक बुलाकर देहरादून के वार्डो को मजबूती प्रदान करने के लिए विधानसभा वार प्रभारी बनाये।

महानगर अध्यक्ष ने मसूरी विधानसभा प्रभारी आशाराम भदूला को नगर निगम देहरादून के 12 वार्ड के संगठन प्रभारी , नवीन भदूला व सह प्रभारी मनोज वर्मा को राजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जो 18 वार्डो में संगठन को देखेंगे। कैंट विधानसभा प्रभारी संजय धीमान व एडवोकेट पंकज रतूड़ी 15 वार्डो में संगठन तैयार करेंगे। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से नवीन वर्मा व देवेंद्र रावत विधानसभा क्षेत्र के 23 वार्डो के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। धर्मपुर विधानसभा व सहसपुर विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र नेगी, प्रदीप बहुगुणा व पीयूष सक्सेना होंगे, जो 25 वार्डो में संगठन का कार्य देखेंगे। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी किरन रावत कश्यप व मीनाक्षी सिंह 7 वार्डो में संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक में राज्य आंदोलनकारी व पूर्व शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता केपी उनियाल के निधन पर 2 मिनट का मौन शोक व्यक्त किया गया।

बैठक में लताफत हुसैन, अशोक नेगी, ऋषि राणा, शिव प्रसाद सेमवाल, कमलकांत, सीमा रावत, नवीन भदुला, नवीन वर्मा, राजेन्द्र नेगी, प्रदीप बहुगुणा, पंकज रतूड़ी, किरण रावत कश्यप, मीनाक्षी सिंह, मेहर राणा आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles