सड़क सुरक्षा माह का हुआ विधिवत शुभारम्भ इस वर्ष 32 वां सड़क सुरक्षा चलेगा पूरे एक माह
*32 वां सड़क सुरक्षा माह-2021 के अन्तर्गत जनपद देहरादून पुलिस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 18/01/2021 से 17/02/2021 की अवधि में तिथिवार कार्यक्रम निम्नवत आयोजित किये जायेंगे –
*दिनांक 18/01/2021 – सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारम्भ /रैली / पंपलेट वितरण / बैनर / स्टीकर शहर के प्रमुख चौराहों / स्थानों पर लगाया जाना ।
*दिनांक 19/01/2021 – MAD(NGO) के साथ यातायात जागरुकता कार्यक्रम तथा स्लोगन / रोड़ साइन का चित्रण कार्यक्रम ।
*दिनांक 20/01/2021 एवं 21/01/2021 – वरिष्ठ नागरिक एवं आमजन के साथ गोष्ठी एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आईज एप तथा ई-चालान सिस्टम एवं डीएल निरस्तीकरण के साथ-साथ संशोधित मोटरयान के अन्तर्गत प्रशमन शुल्क की जानकारी प्रदान करना ।
*दिनांक 22/01/2021 से 23/01/2021- Online Competition (निबन्ध, स्लोगन ) ।
*दिनांक 24/01/2021 से 28/01/2021- परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ व्यवसायिक वाहनो के चालकों का नेत्र परीक्षण ।
*दिनांक 29/01/2021 से 02/02/2021 – ट्रक / बस / टैक्सी चालकों तथा यूनियन के प्रधानों के साथ गोष्ठी व डीएल निरस्तीकरण तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित प्रशमन शुल्क की जानकारी ।
*दिनांक 03/02/2021 से 05/02/2021 – Good Samaritans तथा NGO’s / Stake Holders को प्रोत्साहित हेतु गोष्ठी कर यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना ।
*दिनांक 06/02/2021 से 10/02/2021- सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में सुरक्षा उपायों के क्रम में हेलमेट व सीट बैल्ट का प्रयोग करनें के सम्बन्ध में जन-जागरुकता ।
*दिनांक 11/02/2021 से 14/02/2021- बिना हेलमेट व सीट बैल्ट का प्रयोग न करनें वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान
*दिनांक 15/02/2021 से 16/02/2021- सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु यातायात कर्मियों / वाहन चालकों के साथ आमजन को प्राथमिक उपचार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था ।
*दिनांक 17/02/2021 – उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ठ सहयोगी एवं योगदान के रुप में एनजीओ / स्टेक होल्डर्स तथा स्वतन्त्र सदस्य एवं Good Samaritans को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत करना ।
*दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2021 को Online Essay and Slogan प्रतियोगिता कार्यक्रम निर्धारित है जिसके लिए यातायात पुलिस द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए मानक एवं प्रक्रिया हेतु देहरादून ट्रैफिक पुलिस की Website- https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in पर प्रदर्शित विकल्प Click here to registration पर जाकर दी गयी Guideline के अनुसार अपना पंजीकरण करा सकते हैं । जिसमें केवल कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है । पंजीकरण दिनांक 18/01/2021 की रात्रि 24.00 के बाद से प्रारम्भ होगी जो कि दिनांक 23/01/2021 की मध्य रात्रि 24.00 बजे तक ही किया जा सकेगा । पंजीकृत प्रतिभागियों द्वारा स्वयं के लेखबद्ध किये गये निबन्ध एवं स्लोगन को PDF एवं JPEG Format में दिनांक 29/01/2021 की मध्य रात्रि तक देहरादून पुलिस की दी गयी उपरोक्त website पर निर्धारित विकल्प में अपलोड कर सकेंगे ।उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निबन्ध एवं स्लोगन लेखन के नामांकन का चयन गठित समिति द्वारा किया जायेगा । तदोपरान्त सड़क सुरक्षा माह के समापन की तिथि दिनांक 17/02/2021 को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं यथोचित पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।*जायेग

