कई पूर्व सैनिक उक्रांद में हुए शामिल
देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर देहरादून के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह रमोला के नेतृत्व में पूर्व सैनिक श्री अनूप बिष्ट,सुरेंद्र रावत,नवीन डंगवाल,दीपक रावत,भगवान सिंह,प्रदीप रावत,जसवीर, लक्ष्मी प्रसाद,जितेंद्र कुमार, राजेश रतूडी दल में शामिल हुए।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर देहरादून लगातार प्रत्येक वर्ग, और समाज को जोड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का उक्रांद के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने की। पूर्व सैनिकों को दल के केंद्रीय महामंत्री श्री बहादुर सिंह रावत,श्री लताफत हुसैन, ब्रजमोहन सजवाण,किरन रावत कश्यप,मीनाक्षी सिंह,बिजेंद्र रावत, राजेन्द्र प्रधान ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत ने संबोधित करते हुये देव भूमि उत्तराखंड में सैनिक की महत्ता पर प्रकाश डाला।

