राहुल प्रियंका गांधी सेना ने पदाधिकारियों को बांटे कार्यदायित्व

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने पदाधिकारियों को बांटे कार्यदायित्व
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में आज कई पदाधिकारियों की नियुक्त कर उनको कार्यदायित्व दिये गए।प्रदेश महामंत्री भास्कर चुग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त श्री बृजलाल टम्टा को विधानसभा विकासनगर में महामंत्री संगठन का दायित्व सौंपा और नरेश राठौर को ग्राम सभा बरोटीवाला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवाब गढ़ के मनव्वर को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी ने वार्ड नंबर 4 निवासी रमेश कुमार को उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 6 निवासी महेंद्र सिंह को नगर इकाई में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी ।
महिला नेत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष सुमन पारछे की संस्तुति पर भीमावाला से सोमबाला, बरोटीवाला से बबली, अंबाडी से रजनी देवी, डाकपत्थर से नीतू देवी, ढकरानी से सायरा, जीवनगढ़ से आसिफा और विकासनगर शहर से नीलम, शोभा, मोनिका और शबनम को विधानसभा की कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष जीवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान, शहर उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सचिव हैनरी, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा उपाध्यक्ष बबिता चौहान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles