विधानसभा चुनाव की तैयारी, सरोवर नगरी में आप पार्टी कार्यकारिणी की बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारी, सरोवर नगरी में आप पार्टी कार्यकारिणी की बैठक
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल*


नैनीताल।आगामी विधानसभा चुनाव -2022 को लेकर आम आदमी पार्टी नैनीताल ने कमर कस ली है,
प्रदेश प्रवक्ता व नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का के निर्देशन में तथा नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में पार्टी की नगर कार्यकारिणी ने बैठक आयोजित की।, जिसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के पूर्व महा प्रशासक जगदीश कर्नाटक ने की तथा संचालन शाकिर अली ने किया, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोज़गार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी।

श्री दुम्का ने विधानसभा में बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया व पार्टी की रणनीति से अवगत कराया, शाकिर ने संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह जागृत किया, वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने जनहित के मुद्दों के लिये जनता के साथ हर समय खड़े रहने को प्रतिबद्ध बताया।
श्री लाल ने बताया कि जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी समय- समय धरना -प्रदर्शन आदि करती रहेगा। इस अवसर परसंरक्षक श्रीकांत घिल्डियाल, प्रदेश प्रवक्ता व नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का,नैनीताल विधानसभा सह -प्रभारी विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, नगर महासचिव महेश आर्या, नगर मंत्री विजय साह, नगर मंत्री देवेंद्र आर्या, ज्योलीकोट बूथ प्रभारी किशन लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व महाप्रशासक उच्च न्यायालय जगदीश कर्नाटक, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश कांडपाल, युवा नेता मो. बुरहान उर्फ शान अख्तर, मो. खुर्शीद हुसैन, सूरज कुमार, मोहित राजपूत, सनी सेलवान, सतीश कुमार, हरीश सिंह बिष्ट, आरसी पंत, गंगा सिंह बिष्ट, एलएम पंत, नितिन वर्मा, योगेश बिष्ट, शबाना परवीन, जसप्रीत कौर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष व नैनीताल विधानसभा प्रभारी बसंत कुमार के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार व मुकेश चंद्र भी पार्टी की बैठक में शामिल हुये व विधानसभा प्रभारी बसंत कुमार की ओर से कार्यकर्ताओं को दिशा -निर्देश दिये।

देवभूमि खबर

Related articles