लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी), हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गजेन्द्र जोशी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष की अवधि अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति संबंधी अधिसूचना उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-04 द्वारा 14 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

