डीआईजी नीरू गर्ग ने जनपद प्रभारियों को 01 माह का विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश
देहरादून।डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों को 01 माह का विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा में चलने वाले,तेज व खतरनाक गति से चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही के साथ ही भादवि(IPC) की सुसंगत धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया
वाहन चालको द्वारा गलत दिशा से ओवरटेक/खतरनाक तरीके से स्टंट भी किये जाते हैं जिसके फलस्वरुप एक ओर गंभीर दुर्घटना की आशंका के साथ ही दूसरे वाहन चालको को परेशानी होती है तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित होकर जाम की समस्या उत्पन्न होती है।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
उक्त अभियान की साप्ताहिक समीक्षा स्वयं डीआइजी करेगी। उक्त अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता परिलक्षित होने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

