अगर मजबूरी में पलायन हो रहा है तो दुःख का विषय है :ओम प्रकाश

Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल*

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के खतरे को कम करने के मद्दनेजर कुंभ की अविधि कम कर दी गई है। साथ ही 200 बैड का कोविड अस्पताल भी बनाया जा रहा है। बाहरी राज्यो से कुंभ में आने वाले लोगो को 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपार्ट लाना अनिवार्य होगा।
कोविड के चलते बाहरी राज्यों से लौटे अधिकतर प्रवासियों का वापस लौट जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर बेहतरी के लिए पलायन हो रहा है तो इसमें कोई बुराई नही है। अगर मजबूरी में पलायन हो रहा हो तो तो ये दुःखद है।

देवभूमि खबर

Related articles