कोविड वार्ड में तैनात रहे चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी :मुख्यमंत्री

कोविड वार्ड में तैनात रहे चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।कोविड वार्ड में तैनात रहे चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वारियर्स को प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में हमारे चिकित्सकों और हेल्थवर्करो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

देवभूमि खबर

Related articles