यूजेवीएनएल ने लाभांश के रुप मे मुख्यमंत्री को 40.01 करोड़ धनराशि का चेक किया भेंट

यूजेवीएनएल ने लाभांश के रुप मे मुख्यमंत्री को 40.01 करोड़ धनराशि का चेक किया भेंट
Spread the love

देहरादून।सचिवालय में सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष यूजेवीएनएल श्रीमती राधिका झा एवं प्रबन्ध निदेशक श्री संदीप सिंघल द्वारा राज्य सरकार की अंश पूंजी पर लाभांश के रूप में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 40.01 करोड़ धनराशि का चेक भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल द्वारा प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूर्ण करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूजेवीएनएल भविष्य में भी अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने हेतु प्रयत्नशील रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles