हेल्थ वर्कर को लगाए जाने वाले टीके इस सप्ताह तक लगा लिए जाएं :मुख्य सचिव

हेल्थ वर्कर को लगाए जाने वाले टीके इस सप्ताह तक लगा लिए जाएं :मुख्य सचिव
Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्थ वर्कर को लगाए जाने वाले टीके इस सप्ताह तक लगा लिए जाएं। मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में राज्य संचालन समिति की बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से फ्रंटलाईन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया जाना है, इससे पूर्व हेल्थ वर्कर का टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कुम्भ-2021 के लिए एसओपी (स्टैण्डर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर) जारी हो गयी है। इसके अनुसार कुम्भ में लगे प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिसके लिए अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरिद्वार जनपद को विशेष व्यवस्थाएं करनी होंगी।

देवभूमि खबर

Related articles