सीएम ने की पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा

सीएम ने की पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। स्थानीय स्तर पर समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विधायकगणों से समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब वह हर माह सीएम घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारियों को 15 दिनों में घोषणाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम घोषणा पोर्टल पर भी सभी घोषणाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान बताया गया कि जनपद पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री की 152 घोषणाओं में से 98 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष पर कार्य प्रगति पर है। जनपद बागेश्वर में 58 घोषणाओं में से 36 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। चम्पावत जनपद में 88 घोषणाओं में से 53 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, शेष पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिये कि धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर पेयजल, आवागमन एवं अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  

बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,सचिव श्री आर.के.सुधांशु,, श्री अमित नेगी,श्री दिलीप जावलकर, श्री हरबंस सिंह चुग,,प्रमुख वन सरंक्षक राजीव भरतरी, कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी, अधिकारी एवं विभागों के निदेशक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles