डॉ धन सिंह रावत ने घुड़दोडी द्वारीधार सड़क पर चिनार का वृक्षारोपण किया
पौड़ी।प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी सर्किट हाउस से घुड़दोडी द्वारीधार सड़क पर चिनार (मेपल) के पौध रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर चिनार का वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौड़ी-देवप्रयाग रोड को चिनार (मेपल) लेन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो पर्यटन सर्किट के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने उपस्थित सभी लोगों को लगाया गये पेड़ के संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने को कहा।
उच्च शिक्षा मंत्री डा0 रावत ने कहा कि इस वर्ष हरेला दिवस के अवसर 16 जुलाई को 1 घंटे में 20 लाख पेड़ रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें ग्रमीण, स्वयंसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार को बढ़ चढ़ कर उक्त वृक्षा रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने तथा प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देने को कहा। कहा कि इन पेड़ों की देखभाल भी स्थानीय लोग करेंगे, सभी लोग हरेला दिवस के अवसर पर अपने घर पर भी एक पेड़ जरूर लगायेंगे।
वृक्षा रोपण कार्यक्रम में विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली तथा मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने भी चिनार के पेड़ लगाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, निजी सचिव मा0 मंत्री महेश ढौडियाल, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय महिलाएं तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

