विरेन्द्र सिंह रावत बने यूकेडी (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ
देहरादून।उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव, डॉक्टर विरेन्द्र सिंह रावत क़ो क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कबीना मंत्री श्री दिवाकर भट्ट ने आज उत्तराखंड के मुख्य खेलो के उत्थान के लिए केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ का नियुक्ति पत्र प्रदान किया ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ओर सभी युवाओं क़ो यूकेडी मे रावत क़ो सहयोग ओर समर्थन देने की कामना की,
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा की समस्त मीडिया, यूकेडी के समस्त कार्यकर्ता, सदस्यों ओर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का तह दिल से धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा दल ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसको वे पूर्ण ईमानदारी से खिलाड़ियों के हित के लिए कार्य करते हुए निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाडी का शोषण नही होगा, सभी युवाओं क़ो एक जुट होकर खेलो के हित की बात की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लड़ाई में प्रथम महान योद्धा यूकेडी स्वर्गीय इंद्रमणी बड़ोंनी, काशी सिंह ऐरी आदि लोगों ने अपनी जान दाव पर लगाकर इस राज्य के लिए अपना मह्त्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था ।

