ईष्ट देव सेवा समिति संकल्प से सिद्धि तक करेगी यात्रा
देहरादून।ईष्ट देव सेवा समिति देवभूमि उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी एवं समस्त जगत में चराचर मां अम्बा श्री राजराजेश्वरी जी सिद्धपीठ देवलगढ़ पौड़ी गढ़वाल में इस वर्ष 2021 में जून महा में श्री राजराजेश्वरी जी का अखंड दिव्य शतचंडी महायज्ञ करने का आयोजन करेगी।समिति संकल्प से सिद्धि तक यात्रा करेगी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा की करेगी ।उन्होंने बताया कि देवीयज्ञ से पहले देवभूमि उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी एवं समस्त जगत में चराचर मां अम्बा श्री राजराजेश्वरी जी सिद्धपीठ देवलगढ़ पौड़ी गढ़वाल में इस वर्ष 2021 में जून महा में श्री राजराजेश्वरी जी का अखंड दिव्य शतचंडी महायज्ञ करने का सौभाग्य ईष्ट देव सेवा समिति (पंजीकृत) को प्राप्त हो रहा है जिसके लिए 14 मार्च 2021 (रविवार ) संक्रांति के पावन पर्व पर श्री राजराजेश्वरी जी सिद्धपीठ मंदिर के मुख्य पुजारी पूज्य गुरुदेव श्री कुंजिका प्रसाद उनियाल के द्वारा माँ भगवती के यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ भगवती के यज्ञ का शुभ मुहूर्त दिन निकाला जायेगा।
उन्होंने कहा कि अनवरत्त होने वाले अखण्ड शतचण्डी महायज्ञ काल में प्रतिदिन माँ की कृपा से दिन में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण एवं कथा ज्ञान यज्ञ का दिव्य आयोजन भी किया जायेगा जिसमें व्यास पीठ पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल जी महाराज अपने श्री मुख से भक्तों को देवी भागवत अमृत कथा का रसपान कराकर भक्तों को पुण्य लाभ का भागी बनाएंगे । यह अखण्ड महायज्ञ जगत कल्याण की कामना को लेकर एवं समस्त जनमानष के मनोरथ सिद्धि हेतु उत्तराखण्ड की देव संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए एवं उत्तराखंड के धर्म संस्कृति की अविरल धारा को निरंतर बहने के लिए किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन पूजन,पाठ,जप, कथा, मंडाण एवं दिव्य नव रात्रि एवं दस दिनों तक अखंड महायज्ञ किया जायेगा एवं समस्त भक्तो को यंत्रराज प्राचीन श्री यंत्र के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा।जिसका दर्शन होना साक्षात श्री विद्या माँ महात्रिपुरसुंदरी श्री राजराजेश्वरी जी के दर्शनों के तुल्य माना जाता है ।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं विचार विमर्श हेतु 14 मार्च 2021 रविवार को प्रातः 10:00 बजे पंचायती मन्दिर दर्शनलाल चौक निकट (घंटाघर ) देहरादून में माताश्री के भक्तों की बैठक आहूत की गई है।बैठक में ईष्ट देव सेवा समिति के संस्थापक आचार्य श्रित सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल जी महाराज एवं माँ राजराजेश्वरी मंदिर सिद्ध पीठ के मुख्य पुजारी श्री कुंजीका प्रसाद उनियाल जी कार्यक्रम विषयक सुझाव रखेंगे। समिति ने सब लोगों से बैठक में शिरकत की अपील की।

