सविता को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए डीएम ,एनआईएम के प्रिंसिपल सहित गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

सविता को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए डीएम ,एनआईएम के प्रिंसिपल सहित गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
Spread the love

उत्तरकाशी।इंडियन आर्मी के जनरल विनोद भट्ट एवं एनआइएम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट, सेना मेडल उत्तरकाशी के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दी सविता कंसवाल को एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए शुभकामनाएं

आपको बता दें कि यह अभियान भारत का पहला अभियान होगा जो एवरेस्ट मैसिफ के चार पर्वतों पर चढ़ाई करेगा जिसमें माउंट एवरेस्ट8884m.86 cm माउंट ल्होत्से 8516 मीटरमाउंट नुप्से 7861मीटर माउंट पुमोरी 7161मीटर पर चढ़ाई की जाएगी इस अभियान को युवा कल्याण एवं खैल मंश्रालय ने वित्त पोषण दिया है एवं यह अभियान इंडियन माउन्टनियरिंग फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है
आपको बता दें कि सविता कंसवाल उत्तरकाशी के लोन्थूरु गांव की रहने वाली एक साधारण सी लड़की है जो कि एक साधारण परिवार से आती है सविता के पिता जी श्री राधेश्याम कंसवाल एक कृषक है सविता की पड़ाई सरकारी स्कूल में हुई है
इस अभियान में पूरे भारत से 1000 लोगों ने अप्लाई किया 2019 में किया था जिसमें से पूरे इंडिया से 12 लोगों का चयन हुआ है जिसमें उत्तराखंड से 2 लोग चयनित हुए हैं जिसमें से एक पिथौरागढ़ का लड़का है और एक उत्तरकाशी की सविता कंसवाल है । सविता कंसवाल अभी एन आइ एम में अतिथि प्रशिक्षक है

देवभूमि खबर

Related articles