सड़क हादसे में यूकेडी डेमोक्रेटिक के एक युवक की मौत
पौड़ी।ब्लॉक बीरोंखाल ग्राम मटकुंड रासियामहाादेव से ललितपुर मार्ग से यूकेडी डेमोक्रेटिक के दो कार्यकर्ताओ का रोड एक्सीडेंट में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों बीरोंखाल के ग्राम मटकुंड रासिया महादेव से ललितपुर मार्ग पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसेे में कार सवार दीपक रावत पुत्र स्व:शेर सिंह रावत गम्भीर घायल हो गया, जबकि अमन सिंह पुत्र चन्दन सिंह रावत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवा यूकेडी डेमोक्रेटिक जुड़े हुए थे। हादसे पर यूकेडी डेमोक्रेटिक के इं डीपीएस रावत ने दुख जताया है।

