HTML tutorial
HTML tutorial

भुवन ने यूकेडी की सदस्यता छोड़ दर्जनों लोगों के साथ आप पार्टी की ली सदस्यता

भुवन ने यूकेडी की सदस्यता छोड़ दर्जनों लोगों के साथ आप पार्टी की ली सदस्यता
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर इकाई द्वारा आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आज उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भुवन आर्य के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
आम आदमी पार्टी द्वारा आज राज्य अतिथि गृह में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें नगर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल तथा संचालन विधानसभा सह प्रभारी विनोद कुमार ने किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संदीप भटनागर थे।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में , सुरेंद्र सिंह बिष्ट ,पूरन चद्र मिश्रा ,पूरन लाल , राकेश कुमार , लीलाधर आर्य , रमेश पांडेय , कमलेश, श्रीमती सोना देवी , अनुप्रिया पाल ,लक्षमण ,चंदन राम , विनोद जोशी, देवेंद्र सिंह विवेक बिष्ट,रेखा रौतेला ,जी सी काण्डपाल ,गिरीश आर्य ,, देवेंद्र सिंह पवार , संजय कुमार,रेखा ,अंकुर पाल , सुनीता आर्य ,तरूण सिंह जीना ,शुभम कुमार ,आशा देवी , ललिता ,सहित दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी, ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका ,नगर अध्यक्ष शाकिर अली , हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश कर्नाटक ,भुबन पांडे , विनोद तिवारी , आदि ने ,डा भुबन आर्य और उनके साथ शामिल होने वालो का माल्यार्पण कर स्वागत किया ,इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर , और उत्तराखंड में नया इतिहास रचने के लिए लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, ।

प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल ,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद तिवारी ,नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार ,आर सी पंत ,नगर मंत्री विजय शाह , देवेंद्र कुमार , कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट ,श्री कांत जी , मुकेश कुमार,एल एम पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष विधा देवी , जसप्रीत कौर ,शमा परवीन ,विधा ,दीपा आर्य ,अतीक अहमद , युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, गिरीश आर्य , सूरज पांडे , अमन कुमार ,शहनबाज, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, सन्नी सेलवान , राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता गणेश कांडपाल , श्रीमती विमला देवी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद जोशी ,जी सी काण्डपाल, ईश्वरी दत पालीवाल, सुखविंदर सिंह , सतनाम सिंह , आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles