HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम गढ़वाल ने उत्तराखंड मत्स्य नियमावली के आधार पर समिति गठित करने के निर्देश दिए

डीएम गढ़वाल ने उत्तराखंड मत्स्य नियमावली के आधार पर समिति गठित करने के निर्देश दिए
Spread the love

पौड़ी।जिलाधिकारी गढ़वाल कैंप कार्यालय में आज जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के क्षेत्रांतर्गत मत्स्य एंग्लिग परमिट जारी करने हेतु रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर, कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उत्तराखंड मत्स्य नियमावली के आधार पर समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, सदस्य मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई को नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्रय समिति भी बनाने के निर्देश दिए।  जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में मौजूद चिन्हित मत्स्य एंग्लिग स्थलों की सूची प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी को वन क्षेत्रांतर्गत चिन्हित मत्स्य एंग्लिग स्थलों की सूची मत्स्य विभाग पौड़ी को उपलब्ध कराने को कहा।
      मत्स्य एंग्लिन परमिट जारी की कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जारी विज्ञप्ति में सही सूचना एवं शर्तें, वन विभाग द्वारा दिए गए शर्तें को अक्षरश समलित करें।उन्होंने कहा कि कार्यों की महत्त्व एवं क्रियाकलाप को ध्यान में रखते हुए तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी के एस रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक पी सी गुसाईं अन्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles