संविदा/ दैनिक वेतन सफाई कर्मचारी के स्थान पर स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कराये सरकार :नरेश वैध

संविदा/ दैनिक वेतन सफाई कर्मचारी के स्थान पर स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कराये सरकार :नरेश वैध
Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने नवनियुक्त मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियो की समस्याओ का समाधान की उम्मीद जताई।

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने कहा कि राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से राज्य की स्थानीय निकायो मे कार्यरत सफाई कर्मचारी नियमावली मे संसोधन कराकर संविदा/ दैनिक वेतन सफाई कर्मचारी के स्थान पर स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कराये साथ ही ठेकेदारी प्रथा को सफाई कर्मचारियों से सम्पूर्ण राज्य से समाप्त करायी जाए । उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य रेगुलर व आवश्यक कार्यो में आता है।

देवभूमि खबर

Related articles