उक्रांद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रीजनल ऑफिस में जोरदार धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

उक्रांद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रीजनल ऑफिस में जोरदार धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रीजनल ऑफिस में जोरदार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा मांग की गई कि उत्तराखंड हिमालय राज्य है और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में औद्योगिक गतिविधियां शून्य है जिस कारण पहाड़ों में उद्योग का अभाव है। राज्य की भौगोलिक स्थिति विकट होने के कारण यहां से पलायन के चलते गरीब जनता मैदानी क्षेत्रों में कार्य के लिए आती है एवं अधिकतर सरकारी कार्यालय भी मैदानी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि मैदानी क्षेत्रों में जगह-जगह टोल ब्रिज बनाए जा रहे हैं जबकि टोल रोड की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही थी किंतु अनावश्यक टोल रोड बनाकर टोल ब्रिज पर उत्तराखंड के वासियों पर टोल टैक्स का अतिरिक्त भार डाला जा रहा है यह टोल टैक्स सीधा सीधा जनता के ऊपर अनावश्यक अतिरिक्त भार है जिससे उत्तराखंड के अंदर सामान की आवाजाही के कारण सामान की दरों में इजाफा होना तय है रोजगार भिन्न होने के कारण यहां के निवासी आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं और वह अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं कई जगह तो राज्य के निवासियों को टोल रोड मात्र 6 किलोमीटर उपयोग कर रहे हैं जैसे पहाड़ी जिला चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी टिहरी अल्मोड़ा उत्तरकाशी से आने वाले वाहन डोईवाला से टोल रोड उपयोग कर रहे हैं जबकि 6-7 किलोमीटर के लिए उनको पूर्ण शुल्क अदा करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में बोलते हुए महानगर अध्यक्षा किरन रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में जबरदस्त घोटाला किया गया है जिसके लिए उक्रांद प्रखर रूप से विरोध करेगा एवं कैग की रिपोर्ट को आधार बनाकर भारत सरकार पर दबाव बनाएगा ।संसद की लेखा समिति से उक्रांद मांग करता है कि इस घोटाले में लिप्त सभी दोषी अधिकारियों को सजा दी जाए ।श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उक्रांद उत्तराखंड में बन रहे टोल बीजों का विरोध कर रहा है और उत्तराखंड की संपूर्ण वाहनों के लिए शुल्क मुक्त रखा जाए यदि उत्तराखंड के वाहनों से शुल्क माफ नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल जोरदार धरना प्रदर्शन कर जनता को लामबंद करेगा ।

धरना प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र कैठैत संजय बहुगुणा युवा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , अशोक नेगी शकुंतला रावत,शिव प्रसाद सेमवाल, किरण रावत महानगर अध्यक्ष सरोज केषटवाल, गणेश काला सिंह, सीमा रावत रूबी खान सुमन राणा राजेंद्र प्रधान ,दीपक मढ वाल , मीनाक्षी सिंह मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles