होली का त्यौहार रंगों का ही नही बल्कि खुशियों और भाईचारे का का त्यौहार है :लक्ष्मी अग्रवाल

होली का त्यौहार रंगों का ही नही बल्कि खुशियों और भाईचारे का का त्यौहार है :लक्ष्मी अग्रवाल
Spread the love

देहरादून। सेलाकुई के शहीद स्मारक पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार खुशियों और भाईचारे का त्यौहार है।इस त्यौहार को भाईचारे का प्रतीक भी मानते हैं और सभी को इस पर्व को मिलजुल कर मनना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने रंगों के त्यौहार होली की सभी लोगों को बधाई दी।आयोजन कर्ताओं में पूनम पँवार, नीलम थापा,बीना व किरण पंवार,रुक्मणी सजवान ने मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल को होली का रंग लगाया । कार्यक्रम में लोगों ने होली के गीतों पर जमकर नाचे व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों के साथ बड़ी धूमधाम से होली खेली व साथ ही एक दूसरे को होली की बधाई दी।

इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल के साथ आशा रावत ,कुसुम, राधा, रुक्मणि सजवान, सपना थापा , बीना, प्रतिभा, उमा, रेखा, राधा,सुनीता थापा,मोहित, सुनील,रवि एवं सरस्वती विहार कीर्त्तन मंडली आदि सेकड़ो लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles