दून विश्वविद्यालय ने नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ‘स्लोगन राईटिंग’ प्रतियोगिता का किया आयोजन

दून विश्वविद्यालय ने  नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत   ‘स्लोगन राईटिंग’ प्रतियोगिता का किया आयोजन
Spread the love

देहरादून।नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत आज दून विश्वविद्यालय में ‘जल एंव नदियाँ संरक्षण’ विषय पर ‘स्लोगन राईटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें विश्विद्यालय के 7 के अलावा एमजीआर स्कूल के 5 छात्रों ने अलग- अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय वर्ग में प्रियांशी भण्डारी प्रथम,तुशिता अग्रवाल,द्वितीय,यशस्वी जोशी तृतीय स्थान पर रही।

वंही विद्यालय वर्ग में प्रीति कुमारी ,प्रथम- नेहा कम्बोज,द्वितीय,मानसी पाल तथा डाॅली रानी तृतीय रही।

चुने गये स्लोगन में से कुछ इस प्रकार है-

जल संरक्षण एक ही नारा,
कल सुंदर हो हमारा।
आओ मिलकर जल को बचाए
कल को अपने और सुंदर बनाऐ।

हमारे दिल में है तिरंगा
हम साफ करेंगे गंगा

इस दौरान डाॅ रीना सिंह, डॉ सुनीत नैथानी, डॉ नितिन कुमार, डाँ इनदू गौतम, डाँ जयती नैथानी आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles