जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण
Spread the love

रूद्रपुर ।जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कोविड-19 वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुए ईएसआईसी अस्पताल में बन रहे कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमे 122 बेड उपलब्ध है जो आॅक्सीजन पाईप लाईन से अच्छादित है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, लिफ्ट, रैम्प, ऑक्सीजन मेनिफोल्ड रूम, आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को व्यवस्थाओं में देरी होने पर फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि मरीजों के बेहतर उपचार हेतु तत्काल सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि अस्पताल को शीघ्र संचालित किया जा सकें। उन्होने अस्पताल में पानी एवं विद्युत आपूर्ति की जानकारी लेते हुये सम्बन्धित अधिकारी को निर्वाध रूप से उक्त व्यवस्थाओं को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि आॅक्सीजन आपूर्ति के लिये पर्याप्त मात्र में आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि अस्पातल में तत्काल कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाये और कन्ट्रोल रूम को 24ग7 घण्टे संचालित किया जाये। उन्होने नोडिल अधिकारी कोविड हास्पिटल मैनेजमैन्ट, सीएमओ एवं इएसआईसी की अधीक्षक को कल तक आॅक्सीजन पाईप लाईन व अन्य व्यवस्थाओं का ट्रायल किये जाने के निर्देश दिये। इएसआईसी अस्पताल की अधीक्षिका द्वारा अस्पताल में पीने के पानी की समस्या बताने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मौके पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को बुलाकर आज ही समस्या का समाधान करने व पानी की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मरीजो के ईलाज में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
     

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/नोडिल अधिकारी कोविड हास्पिटल मैनेजमैन्ट बंशीधर तिवारी, सीएमओ डा0 डी0एस0 पंचपाल, एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, अधीक्षक इएसआईसी अस्पताल दीप शिखा, ई0ई0 लघु सिंचाई विनय कुमार आदि उपस्थित थे।  

देवभूमि खबर

Related articles