डीएम रंजना ने किया कोविड लैब अस्पतालों का औचक निरीक्षण, लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन किये जाने की दिए निर्देश

डीएम रंजना ने किया कोविड लैब अस्पतालों का औचक निरीक्षण, लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन किये जाने की दिए निर्देश
Spread the love

रूद्रपुर । जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने आज कोविड अस्पताल/मेडिकल काॅलेज, रूद्रपुर के कोविड लैब, हैल्प डेस्क, वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि लैब में आरटीसीआर की सैम्पलिग रविवार को नही की जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन किये जाये।

उन्होने हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए गये कि अस्पताल में आने वाले मरीजो को त्तकाल भर्ती करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार प्रारम्भ किया जाये। उन्होने  कहा कि मरीजो के उपचार व उसे भर्ती करने में किसी भी प्रकार की देरी न करें। उन्होने कहा कि मरीजो के बेहतर उपचार/देखभाल हेतु स्टाफ की लगातार भर्तियां की जा रही है। परीजनो द्वारा साफ-सफाई की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को फटाकर लगाते हुऐ कहा कि साफ-सफाई व सैनेटाईजेशन का विशेष ध्याान दे परिसर में जगह-जगर डस्बिन/कूड़ादान रखने के निदेश दिए। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था हेतु निर्माणधीन शेड का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये एवं पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था भी की जाये। उन्होने सीएमएस डाॅ0 आरएस सामन्त व डाॅ0 आरके सिन्हा को निर्देश दिये है कि मरीजों के उपचार हेतु दवाईया आदि की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होने कहा कि कोविड अस्पताल में स्टाफ व श्रमिक जो भी कार्य कर रहे हो उन सबका परिचय-पत्र अनिवार्य रूप से जारी किया जाये। उन्होने हैल्प डेस्क प्रभारी को आदेश दिए कि मरीजों के तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाये। उन्होने हैल्प डेस्क प्रभारी को निर्देश दिए कि मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिवरजनों को समय समय पर देना सुनिश्चित करें।
 
       

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 अविनाश खन्ना, सीएमएस डाॅ0 आरएस सामन्त, डाॅ0 आरके सिन्हा, सीओ अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles