आप नेत्री डिम्पल सिंह ने रसूलपुर में की राहत सामग्री वितरित
विकासनगर।आप नेत्री डिम्पल सिंह ने रसूलपुर में राहत साम्रगी वितरित करते हुए कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
आप नेत्री ने कहा कि कोरोना काल मे स्वास्थ्य कर्मी जी जान लगाकर लोगों की सेवा में लगे हुए है लेकिन प्रदेश का दुर्भाग्य है कि विगत साढ़े चार वर्षों में सरकार के मुखिया को एक भी स्वास्थ्य मंत्री नहीं मिला।उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक टीएसआर को बदलकर दूसरे टीएसआर को तो बदला है लेकिन दोनो टीएसआर को पिछले साढ़े चार साल से एक फुल टाइम स्वास्थ्य मंत्री नही मिला।
पहले वाले भी मंत्रालय अपने पास रखे रहे और ये वाले भी। आप नेत्री ने कहा कि इसी से अंदाजा लगा सकते हो भाजपा सरकार और उनके नेता प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को कितने सजग है। आज भाजपा नेता लोगो के मदद करने का ढोंग रच रहे है।
ये महामारी मानव जीवन पर बहुत बड़ी विपदा है जैसा कि हमारे नेता श्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हम कोरोना को टीम इंडिया बन कर की हरा सकते है
आप नेता प्रतीक सक्सेना ने बताया, जब से कोरोना कर्फ्यू शुरू हुआ है हम सभी डिम्पल सिंह जी के नेतृत्व में अन्नपूर्णा अभियान चलाए हुए है, अभी तक हम लगभग 200 से ज्यादा परिवारों तक राशन पहुँचा चुके है। अभी तक बहुत लोगो को इसकी जानकारी नही थी इसलिए हम सोशल मीडिया के द्वारा लोगो से अपील कर रहे है की उनके आस पास कोई भी ऐसा परिवार रहता है तो फोन पर हमें उसकी जानकारी है। हमारी टीम उनको तुरन्त राशन उपलब्ध कराएगी।
इस दौरान, इंद्रेश कुमार, राहुल भट्ट, रोहित कश्यप,रामपाल सिंह राठौर, गुलफाम एहमद सलमान आदिं साथ रहे।

