विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीमः
देहरादून, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनूप कुमार डिमरी द्वारा वेबनार का आयोजन करते हुए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीमः Committo quit (छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध) विषय पर विभिन्न चिकित्सकों, कालेजों व स्कूलों के अध्यापकों व विद्यार्थियों के साथ ही गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों के साथ चर्चा की गयी।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आॅनलाईन माध्यम से जुड़े हुए सदस्यों को तम्बाकू के दुष्परिणाम व इसके समुचित ईलाज व काउन्सिलिंग के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शैक्षिक संस्थानों से प्रार्थना- सभा में तथा हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर को भी तम्बाकू छोड़ने हेतु सहयोग और संकल्प की बात कही।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ दिनेश चैहान ने तम्बाकू के इस्तेमाल के डाटा व देहरादून में कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही की जानकारी दी गयी।
मनौवेज्ञानिक चिकित्सक डाॅ अनुराधा ने तम्बाकू निषेध दिवस मनाने के कारण व तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र में दी जाने वाली सेवाओं तथा डाॅ0 लक्षिता जोशी डेन्टल सर्जन द्वारा तम्बाकू के ओरल हैल्थ पर प्रभाव विषय पर जानकारी देते हुए तम्बाकू के इस्तेमाल से मुंह व दांत से सम्बन्धित रोगों के विषय में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त डाॅ दीपक सोम ने तम्बाकू के बढते चलन और इसके लैण्ड एग्रीकल्चर पर प्रभाव के बारे में तथा जिला सलाहकार अर्चना उनियाल ने सभी प्रतिभागियों, एसजीआरआर यूनिवर्सिटिज के छात्र-छात्राओं व मसूरी गल्र्स इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं को तम्बाकू का उपयोग ना करने का संकल्प दिलवाया।
इस दौरान वेबनार से जुड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, बालाजी सेवा संस्थान से मन्तो थापा, मसूरी गल्र्स इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य अनिता डबराल, एनएसएस प्रभारी (कालेज ) शंकुतला पुरोहित सहित श्री गुरूरामराय यूनिवसिटी के लगभग 40 छात्र/छात्राएं तथा मसूरी गल्र्स इण्टर कालेज के छात्र/छात्राएं वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।


