मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में वार्ड का निरीक्षण किया
टिहरी।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में आपातकालीन सेवा, आईसीयू,नवजात शिशु वार्ड, जनरल ओपीडी और अस्थि रोग वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने आईसीयू में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना, वहीं भर्ती मरीजों से भोजन, दवाएं, स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भी फीडबैक लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन 500 एलपीएम के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में आने वाले हर प्रकार के रोगी का उपचार सुनिश्चित किया जाए।


