उक्रांद का द्विवार्षिक महाधिवेशन 10 एवं 11 जुलाई को :हरीश चंद्र पाठक

उक्रांद का द्विवार्षिक महाधिवेशन 10 एवं 11 जुलाई को :हरीश चंद्र पाठक
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रान्ति दल की विशेषाधिकार समिति के बैठक विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष  काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन 10 एवं 11 जुलाई को कराए जाने स्थान, चुनाव अधिकारी एवं संयोजक की नियुक्ति एक-दो दिन में कर दी जाएगी।

उत्तराखंड क्रांति दल के निवर्तमान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संयोजक विशेषाधिकार समिति उत्तराखंड क्रांति दल हरीश चंद्र पाठक ने बताया कि आज विशेषाधिकार समिति के बैठक आहूत की गई थी जिसकी अध्यक्षता दल के विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने की। कोविड-19 के कारण दल का द्विवार्षिक महा अधिवेशन 15 एवं 16 मई नहीं हो पाया था जिसके कारण संवैधानिक प्रावधानों के कारण विशेषाधिकार समिति का गठन किया गया था जिसका कार्यकाल दो माह का है। समिति ने दो माह के भीतर द्विवार्षिक महाधिवेशन कराने की बाध्यता है ।इस बीच लगातार समिति की तीन बैठकें हो चुकी हैं जिसमें समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन 10 एवं 11 जुलाई को कराया जाएगा स्थान, चुनाव अधिकारी एवं संयोजक की नियुक्ति एक-दो दिन में कर दी जाएगी।

बैठक में डा0 नारायण सिंह जंतवाल, बी डी रतूड़ी, पुष्पेश त्रिपाठी, हरीश चंद्र पाठक, चंद्र शेखर कापड़ी, सुरेन्द्र कुकरेती उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles