नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोध- 31 वें दिन धरना एवं 9 वें दिन क्रमिक अनशन जारी
ऋषिकेश।प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोधी सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में टोल प्लाजा निरस्त करने एवं निरस्तीकरण के शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर 31 वे दिन धरना एवं 9 वे दिन क्रमिक अनशन जारी है। आज उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला, टी जी एम ओ के संचालक बलवीर सिंह रौतेला, राज्य आंदोलनकारी करण सिंह पवार, मदन कोठारी, अप्रैस पंच भैया, यतेंद्र बिजलवान, गिरी बाबू क्रमिक अनशन में बैठे हैं।इस दौरान बैठक में परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि टोल प्लाजा बनने से सबसे ज्यादा नुकसान परिवहन व्यवसायियों का है।अतः परिवहन महासंघ सर्वदलीय समिति के साथ मिलकर आंदोलन को तेज करेगा समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि कल दिनांक 1 जुलाई 2021 को समिति के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा निरस्तीकरण के आदेश जारी करवाने की मांग करेगा।
आज धरने में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व प्रधान सतीश रावत, गोकुल रमोला, के पी कंडवाल, रविंद्र राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, कुंवर सिंह गोसाई, जगदीश प्रसाद, भगवती प्रसाद सेमवाल, बर्फ सिंह पोखरियाल, शोभा भट्ट, विक्रम भंडारी, सरोजिनी थपलियाल, हरभजन सिंह चौहान, बाबूराम धारवान, चंद्रशेखर भट्ट, किशन सिंह रावत आदि ने प्रतिभाग किया।

