सीएम प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने दूधपोखरा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चंपावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधपोखरा में जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने कहा कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित में इस प्रकार की चौपालों का नियमित आयोजन किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी गंगा गिरी गोस्वामी, विवेक गिरी, सोनू, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, बीडीसी सदस्य नरेश गिरी, धन्वेंद्र गिरी, केशव गिरी, ईश्वर नाथ, शरद कुमार, अशोक कुमार, नारायण जोशी और प्रकाश गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

