देश और समाज के उत्थान में शिक्षण संस्थाओं व विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका होती है:राज्यपाल

देश और समाज के उत्थान में शिक्षण संस्थाओं व विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका होती है:राज्यपाल
Spread the love

देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रुड़की एवं कोर मेडिकल काॅलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि देश और समाज के उत्थान में शिक्षण संस्थाओं व विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका होती है, इसलिए यहाँ के वातावरण निर्माण में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार होना चाहिए। तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों की संख्या में वृद्धि होने से छात्रों के लिए अवसर बढ़ेंगे, किन्तु तकनीकी और मेडिकल संस्थानों की उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षण प्रणाली स्थापित करना भी हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles