आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता उमा के बयान पर उक्रांद मुखर
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के द्वारान् महा नगर अध्यक्ष दीपक रावत ने अपने बयान में कहा किहाल ही में दिल्ली से आये आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड आगमन के पश्चात उत्तराखंड की जनता को दिए गए प्रलोभन भरे 300 यूनिट बिजली माफी की बात पर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की जनता की तुलना एक जानवर से की, वो एक बहुत ही अमर्यादित,अशोभनीय , घृण्डित, और तिरष्कार पूर्ण बेहूदा बयान देकर ये साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की मंशा सिर्फ प्रलोभन देकर सत्ता हथियाकर प्रदेश की जनता का अपमान करना ही है।
“आपने देखा होगा कि खाने-पीने की दुकानों के सामने कुत्ते खड़े होते हैं। लोग उन कुत्तों को लतियाते हैं, जिसके कारण वे कुछ दूर चले जाते हैं। इसके बाद एक रोटी फेंकने पर कुत्ते पुनः पास आना शुरू हो जाते हैं। आज उत्तराखंड की जनता के हाल भी वही हैं।
एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आप के प्रदेश प्रवक्ता ने उत्तराखंड राज्य की सम्पूर्ण जनता की तुलना सड़क के कुत्तों से की। इस से पहले भी आम आदमी पार्टी ने एक अन्य बयान में हमारी नंदा देवी की तुलना गज़ीपुर कूड़ेे के ढेर से की थी।इस से स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी के मानसिकता उत्तराखंड राज्य के प्रति क्या है? ? ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जहाँ पार्टी उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के सपने दिखाकर सत्ता पाने का सोच रही है। वहीं, इन प्रलोभनों को कुत्ते को दी गयी रोटी की संज्ञा देकर समस्त देवभूमि का अपमान कर रही है।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के ऐसे बयान जिसमे उत्तराखंड राज्य की जनता की तुलना सड़क के कुत्ते से करती दिखती हैं जिसमे उन्होंने अपने बयान में कहा:
इस टीवी इंटरव्यू के दौरान उमा सिसोदिया ने कहा:
‘AAP’ प्रवक्ता की ऐसी बेहूदा बयानबाजी देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक समीकरण को आघात पहुँचाने के गलत इरादों से आई है।
महानगर अध्य्क्ष दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग करता है।
भवदीय
(दीपक रावत)
महानगर अध्य्क्ष।

