केन्द्र सरकार के स्तर से 11% डी0ए0 की घोषणा के बाद फ्रीज किये गए डी0ए0 को ऐरियर सहित लागू कराये जाने की उठी मांग
देहरादून।केन्द्र सरकार के स्तर से 11% डी0ए0 की घोषणा के उपरान्त राज्य सरकार के स्तर से भी सचिवालय एवं प्रदेश कार्मिको को डी0ए0 की बढी हुई दरों की अनुमन्यता तत्काल कराए जाने एवं फ्रीज किये गए डी0ए0 को ऐरियर सहित लागू कराये जाने की मांग उठने लगी है।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार के स्तर से 11% डी0ए0 की घोषणा के उपरान्त राज्य सरकार के स्तर से भी सचिवालय एवं प्रदेश कार्मिको को डी0ए0 की बढी हुई दरों की अनुमन्यता तत्काल कराए जाने की मांग के साथ साथ दिनांक 1 जनवरी, 2020 से फ्रीज किये गए डी0ए0 को ऐरियर सहित लागू कराये की मांग अब प्रमुखता से सचिवालय संघ द्वारा सरकार से की जायेगी।
