मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले स्पाइस जेट विमान को फ्लैग आॅफ किया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले स्पाइस जेट विमान को फ्लैग आॅफ किया। फ्लैग आॅफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है। इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथाॅरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है। इससे पूर्व जैव ईंधन से चलने वाले स्पाइस जेट का परीक्षण भी किया था। बताया गया कि अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में कमर्शियल विमान पहले से ही जैव ईंधन से उड़ान भर चुके हैं। जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के फ्लैग आॅफ के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, आईआईपी के निदेशक अंजन कुमार रे, स्पाइस जेट से जीपी गुप्ता, कैप्टन सतीश चन्द्र पाण्डे एवं आईआईपी के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles