राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने जासूसी कराने की की कड़ी निंदा की
विकासनगर ।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने इसराइली सॉफ्टवेयर की मदद से विपक्ष के नेताओं पत्रकारों जजों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों की जासूसी जिस प्रकार सरकार ने कराई है उसकी कड़ी निंदा की है भर्त्सना की है और प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की हैl
कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने कहा कि जिस तरह से देश के महत्वपूर्ण लोगों की जासूसी देश की सरकार ने कराई यह क्षमा योग्य अपराध नहीं है आखिर सरकार लोगों की निजी जिंदगी में दखल देकर क्या हासिल करना चाहती है ।पेगासस जासूसी कांड से देश के लोकतंत्र को एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है ।मोदी सरकार एक तानाशाह सरकार है जो कि इस जासूसी कराने से स्पष्ट हो जाता है कि यह सरकार पूरी तरह से देश की जनता और विपक्ष से डर चुकी है । जिस प्रकार की जासूसी जैसे निंदनीय हरकत सरकार ने की है कांग्रेसी इसको बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी और यदि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो राहुल प्रियंका गांधी सेना सड़कों पर उतर कर इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी।

