सरोवर नगरी व उसके आसपास हो रही बारिश से पहाड़ व पत्थरों के लुढ़कने से कई मार्ग बंद

सरोवर नगरी व उसके आसपास हो रही बारिश से पहाड़ व पत्थरों के लुढ़कने से कई मार्ग बंद
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं दूसरी ओर पहाड़ो का दरकना व पत्थरों के लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं। जिला मुख्यालय के कुल 6 मार्ग बंद हो गये जिनमें 3 राज्य व 3 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। यहाँ बताते चलें व समाचारों में भी दिखाया गया कि पहाड़ी दरक रही है गत दिन बीर भट्टी ज्योलीकोट हल्द्वानी मार्ग में पहाड़ के दरकने से रास्ता बंद हो गया वही आज कालाढूंगी नैनीताल मार्ग आवाजाही के लिये पहाड़ दरकने से बन्द हो गया । फिलहाल मार्ग को खोलने के लिये तत्काल जेसीबी मशीन काम करने लग गयी है।
बारिश के चलते पहाड़ों में सफर करना भी बेहद खतरनाक साबित हो रहा है लगातार जगह जगह पहाड़ों के दरकने व पत्थरों के लुढ़कने से आवागमन भी बाधित हो रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles