वीर शहीद दुर्गा मल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है:मुख्यमंत्री

वीर शहीद दुर्गा मल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है:मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के 77वें बलिदान दिवस पर गांधी पार्क स्थित गढ़ी कैंट स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हम उन्हें अमर शहीद के रूप में याद कर रहे हैं। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा और ना ही दूसरों को सिखाया। अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की वीरता के बारे में हमारी नौजवान पीढ़ी को भी ज्यादा से ज्यादा पता होना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम और बड़े स्तर पर किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शहीदों की वीरता के बारे में पता चले।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर शहीद दुर्गा मल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है जिन्होंने अपने देश के लिये संघर्ष और बलिदान किया होता है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिये और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles