बंकिम मेमोरियल एज्यूकेशनल फाउंडेशन ने ‘साहस का सम्मान” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों ) को किया सम्मानित,

Spread the love

विकासनगर।बंकिम मेमोरियल एज्यूकेशनल फाउंडेशन ने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के सुपुत्र स्वo बंकिम एवं उत्तराखंड की सहकारिता के प्रणेता रहे स्वo प्रमोद कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के पर्यावरण मित्रों ( सफाई कर्मियों) को सम्मानित किया ।

इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों ने एक अदभुत साहस का परिचय दिया है । किसी को पता नहीं था कि जिस घर से वो कूड़ा एकत्र कर रहे हैं अथवा जिस कूड़े की वो सफाई कर रहे हैं वो कोरोना के इन्फेकटेड है अथवा नहीं ।ऐसे में ज़ब पर्यावरण मित्रों ने जिस प्रकार से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, वह सराहनीय है ।कोरोनाकाल में सफाई कर्मियों की सेवाएं भुलाई नहीं जा सकती ।इस मौके पर श्री नवप्रभात ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य उनके कार्यकाल में प्रारम्भ किये जाने के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जो कमियाँ रह गयी हैं, भविष्य में मौका मिलने पर उन कमियों को सुधारा जायेगा ।
इस मौके पर पर्यावरण मित्रों में श्री रितेश, श्री अमी नाथ सहित क्षेत्र के सभी पर्यावरण मित्र मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्री हेमचंद सकलानी, हरबर्टपुर के नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, मानवेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक, लायंस क्लब यमुना वैली की अध्यक्षा रूपा शर्मा सचिव शालू चुग एवं कोषाध्यक्ष सोनिया वर्मा, और नगर पालिका अध्यक्ष विकास नगर नीरज अग्रवाल, समाज सेविका बानी शर्मा, हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, आशीष पुंडीर, राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग, विधानसभा अध्यक्ष जीवन सिंह, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा सोनिया जीना, सीमा देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रु, नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूजा शर्मा पूनम मित्तल, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, डॉक्टर दिनेश चौहान, शंकर गुप्ता प्रशांत शर्मा मनजीत चावला साजिद शुभम भटनागर जितेंद्र रावत प्रेम प्रकाश अग्रवाल कीतेश जायसवाल सतीश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles