नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि के नेतृत्व में कांवड़ मार्ग से हटाए गए 30 अवैध अतिक्रमण, मेले की तैयारियों को मिली रफ्तार

नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि के नेतृत्व में कांवड़ मार्ग से हटाए गए 30 अवैध अतिक्रमण, मेले की तैयारियों को मिली रफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में बुधवार को भूपतवाला से पुराने एआरटीओ चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क, फुटपाथ, पुलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 30 खोखे, फड़, ठेली एवं झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कांवड़ मेला क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मार्गों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles